Sunday, 16 September 2018

उनकी नहीं लड़खड़ाती जुबान


सत्ता के शीर्ष पर जो हैं विराजमान 
अब उनकी नहीं लड़खड़ाती जुबान 

नसबंदी से लेकर शराबबंदी 
यहाँ तक की नोटबंदी 
हर बात में हर सरकार फेल 
फिर भी चल रहा है उनका घिनौना मायावी खेल 
और चेहरे में है गजब की चमक और शान 
क्योकि अंधभक्तों ने किया सत्ता में उन्हें विराजमान 
इसीलिए नहीं लड़खड़ा रही उनकी ज़ुबान 

चहुँ ओर है भ्रष्टाचार
 हिन्दू -मुस्लिम पर चलाते तलवार 
बढ़ती जा रही धार्मिक दीवार 
युवा बैठा है खाली बेकार 
क्योंकि आने वाला है 10 करोड़ रोजगार 
इसी वादे पर चलती सरकार 
अच्छे दिन का है उनका फ़रमान 
सत्ता के शीर्ष पर जो विराजमान 
अब उनकी नहीं लड़खड़ाती है जुबान 

कुछ लोगों का है  कहना 
मोदी को बिना गोदी मीडिया के नहीं रहना 
जुमलों के सागर में नित दिन है सबको बहना 
ख़िलाफ़ हुए जो इनके 
तो बहता हुआ खून पड़ेगा सहना 
अंधभक्तों ने मारने-काटने का किया फरमान
क्योंक़ि उनके आका है शीर्ष पर विराजमान 
शायद इसलिए नहीं लड़खड़ाती इनकी ज़ुबान 

   रामराज्य है भारत में छाया 
  कालाधन है वापस पाया 
  370(कश्मीर) का हटा है साया 
  5 लाख हर खाते के सौगात में आया
 महंगाई से न सिर चकराया 
  क्योंकि हमको है सरकार पे अभिमान 
 सत्ता के शीर्ष पर जो हैं विराजमान 
  अब उनकी नहीं लड़खड़ाती है जुबान
                                                           
                                                                                                   मेरा ज़िक्र
                                                                                                     शुभांक शुक्ला

8 comments:

  1. बहुत खूब। इसीतरह अपनी कलम से प्रहार करते रहो।

    ReplyDelete
  2. Mesmerising lines ☺️☺️

    ReplyDelete
  3. अरे भाई आपको और पूरे भोपाल " हिंदी दिवस " की थोड़ी सी शुभकानाएं !

    ReplyDelete

धांसू है रणबीर कपूर का एनिमल फिल्म में अवतार, बाप-बेटे की कहानी रोंगटे खड़े कर देगी

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का अवतार धांसू है। यह 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक साबित होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और रणबीर कपूर का ...