Sunday, 31 December 2017

नववर्ष का शुभारम्भ


    2k18: नववर्ष,नया हौसला,नया जोश

नई ऊर्जा का प्रवाह हर ओर होना चाहिए
नई किरण के साथ ,नववर्ष का भोर होना चाहिए
खुशियाँ, प्रेम और सफ़लता मिल जाये सभी को
प्रेम के बंधन में ,मज़बूत डोर होना चाहिए।।


जिंदगी में हौसलों की,उड़ान होना चाहिए
सभी के सपनो में,नई जान होना चाहिए
चमकना चाहिए,सभी के क़िस्मत का सितारा
मजिंलो की राह में, नई पहचान होना चाहिए

   नफ़रतें मिट जाये, ये प्रतीत होना चाहिए
   प्यार सबको मिले ये रीत होनी चाहिए
     सभी के दिल से, बुराई का अंत हो
    और अच्छाई की जीत होनी चाहिए

दुःख और दर्द का किस्सा,समाप्त होना चाहिए
सभी को सुख की अनुभूति,प्राप्त होना चाहिए।
नववर्ष में आप सभी को मेरी शुभकामनाएं
शुभ का संदेश ,हर जगह व्याप्त होना चाहिए।।
                
                                                  (मेरा ज़िक्र)
                                                शुभांक शुक्ला

                                     














   






4 comments:

धांसू है रणबीर कपूर का एनिमल फिल्म में अवतार, बाप-बेटे की कहानी रोंगटे खड़े कर देगी

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का अवतार धांसू है। यह 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक साबित होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और रणबीर कपूर का ...