फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का अवतार धांसू है। यह 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक साबित होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और रणबीर कपूर का लुक बेहद स्टाइलिश है। इसमें उन्होंने अलग दिखने की बढ़िया कोशिश की है।
फिल्म के ट्रेलर में दम है
एनिमल फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट से ज्यादा समय का है। इसमें बताया गया है कि उनकी अपने पिता अनिल कपूर के साथ बॉन्डिंग अच्छी नहीं है गई है। ट्रेलर में रणबीर कपूर के एक्शन की भी झलक है, जिन्हें देख आत्मा कांप जाती है। मूवी के ट्रेलर का पहला सीन ही काफी इंप्रेसिव है।
11 दिसंबर को रिलीज होगी
यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। एनिमल 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया।
टी सीरीज ने 1 जनवरी, 2021 को अभिनेता रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल के साथ एक वीडियो के साथ एनिमल की आधिकारिक घोषणा की थी। मार्च 2022 में बताया गया कि रश्मिका मंदाना ने परिणीति चोपड़ा की जगह ले ली, क्योंकि उन्होंने एनिमल के बजाय इम्तियाज अली की चमकीला को चुना।